Dakhal News
पीडीएस के चावल में घोटाला किया जा रहा है. इस चावल को महंगे दाम पर बाजार में बेचने का खेल चल रहा है. ऐसे ही चावल से लोड वहां को जब खाद्य विभाग ने पकड़ा तो ड्राइवर वाहन छोड़ के भाग गया.
सतवास तहसील के लोहारदा कोटखेडा मार्ग पर पिकअप वाहन मे भरे पीडीएस के चावल को खाद्य विभाग ने जब्त किया. कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अभिषेक मौर्य ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी पर पिक अप वाहन चेक किया गया. जिसमें पीडीएस के 17 . 5 क्विंटल चावल और 1 बोरी गेहूं कुल कीमत 34 हजार होना पाया गया. वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जप्त सामग्री शासकीय वेयर हाउस कांटाफोड़ मे जमा की गई है वही वाहन को कांटाफोड़ पुलिस थाने पर पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |