Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी के अवसर शस्त्र पूजन पर किया और प्रदेश वासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया. मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है. यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |