Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यूपी के अंबेडकर नगर में एक पत्रकार को गोली मारे जाने की खबर सामने आई है. घटना गुरुवार देर शाम की है और पत्रकार स्थिर हालात में अस्पताल में भर्ती है जानकारी के मुताबिक राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार मौर्या देर शाम अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे करीब आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया, इसके बाद पत्रकार पर कई फायर झोंक दिए. गोली पत्रकार के बाएं पांव की जांघ में लगी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्रकार राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है इनपुट है कि कुछ माह पहले पत्रकार राजकुमार मौर्या के साथ उनके घर पर चढ़ाई कर मारपीट की गई थी. मामला इलाके के ही कुछ लोगों से जुड़ा था. बाद में पुलिस ने थाने में सुलह करा दिया था. लेकिन अब पत्रकार को गोली मारे जाने के बाद पुलिस पर सवाल के साथ चर्चाओं का बाजार भी गर्म है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |