Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार के खगड़िया में एक पत्रकार को फोन पर जान से मारने व 25 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पत्रकार शशि भूषण प्रसाद महतो ने धमकी मिलने के बाद थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर उनके मोबाइल नंबर पर एक के बाद एक कई फोन कॉल आए. फेन रिसीव करने पर उन्हें धमकी दी गई हालांकि धमकी किस बात को लेकर मिली यह साफ नहीं है. मामले में थानेदार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |