Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजनीति की अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर के मुताबिक नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है. नीचे वेबसाइट का लिंक दिया गया है. जिसमें पहले मोदी, राजनाथ, लालकृष्ण आडवाणी और उसके बाद मुरली मनोहर जोशी का फोटो लगा है वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह बघेल ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए हैरानी जताते हुए लिखा है कि, “भाजपा ने अपने मार्गदर्शक मंडल मे दो नए सदस्य शामिल किए हैं. कहीं वेबसाइट हैक तो नही हुई? पहले मार्गदर्शक मंडल में सिर्फ मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी जी ही दिखते थे अब वेबसाइट पर श्री राजनाथ सिंह और मोदी जी भी नजर आ रहे हैं.”
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |