Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तस्कर सहित चार आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी संकट मोचन के पास अजीज मोहम्मद काफी दिनों से अवैध हथियार खरीदकर क्षेत्र में उनका विक्रय कर रहा है सूचना की तस्दीक करने पर मुख्य आरोपी अजीज मोहम्मद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने छतरपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई व्यक्तियों को खरगौन से अवैध हथियार लाकर उनका विक्रय करने की बात बताई पुलिस ने हथियार खरीदने वाले तीन आरोपियाें को भी गिरफ्तार किया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |