Dakhal News
कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही उत्तराखंड में राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं भाजपा ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं तो वही कांग्रेस ने अभी तक तीन सीटों पर ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं दो सीटों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर कांग्रेस में लंबा मंथन चला भारतीय जनता पार्टी के लालकुआँ से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नही होने पर निशाना साधा और कहा भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है कांग्रेसियों को अपनी हार का डर सताने लगा है जिससे कोई भी कांग्रेस का टिकट लेने को तैयार नही है उधर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने तीन मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है चुनावी समर में भाजपा खरीद फरोख्त में जुटी हुई है जिसका जवाब इस चुनाव में मिलने वाला है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |