Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त पहले भी जा चुके हैं जेल
काशीपुर में लंबे समय से चोरी हो रही मोटरसाइकिल चोरों का पुलिस ने खुलासा किया है चोरी की दस मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से 9 मोटर साइकिल और एक स्कूटी मिली है
मोटर साइकिल चोरी को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर एक बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति मोटर साईकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें शक के आधार पर पुलिस टीम ने पकड़ लिया गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों वसीम अली और लाभ सिंह दोनों के पास से 9 मोटर साइकिल और एक स्कूटी मिली है दोनों अभियुक्त थाना आई टी आई ग्राम वीरपुर कटैया के रहने वाले हैं जो चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |