Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दो गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार
गांजा तस्करों ने कटनी में गांजे का जाल बिछा रखा है पुलिस ने सरिये से लोड ट्रोले में गांजा छुपा कर तस्करी करने वाले दो तस्करों को पकड़ा है जिनके पास से पचास किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया है। सरिया से लोड ट्रोले में छुपा कर गांजा तस्करी करने का मामला सामने आया है कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की एन के जे थाने की पुलिस ने जुहली ब्रिज के पास सरिया से लोड ट्राले की तलाशी ली तो वहां से गंजे की गंध आई और ट्राला चालक भागने लगा ट्राला की तलाशी लेने पर कन्डेक्टर की सीट के नीचे दो बॉक्स बने मिले जिसमे गांजा रखा हुआ था गांजा का कुल वजन 50 किलो 100 ग्राम निकाला जिसकी कीमती लगभग 5 लाख 50 हजार रू है गंजे के साथ 55 लाख रुपये कीमती ट्राले को भी जप्त किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |