Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ये एंबुलेंस स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए काम करेगी
हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने गोवा शिपयार्ड कंपनी की तरफ से दी गई। एंबुलेंस का शुभारंभ किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये एंबुलेंस हल्द्वानी उप कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए काम करेगी। हल्द्वानी उप कारागार में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि, इससे जेल के कैदियों को बहुत लाभ होगा। क्योंकि बंदियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एम्स सहित अन्य अस्पतालों के लिए जाना पड़ता था। जिसमें काफी खर्च होता था। लिहाजा सीएसआर फंड से 20 लाख की लागत से यह एंबुलेंस दी गई है। जो की हल्द्वानी जेल प्रशासन और बंदियो के काम आएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |