Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मेले में युवाओं को कम्पनी ने नौकरी दी
अमरपाटन में रोजगार मेला एवं महिला स्व-सहायता समूह सीसीएल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने शिरकत की। यह कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था। जहाँ कई कंपनियों के ओपन कैंपस आये थे। छात्र-छात्राओं ने कंपनियों में इंटरव्यू दिया। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर भी दिए गए। रोजगार मेले में के साथ-साथ महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सीसीएल वितरण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल द्वारा किये गए। इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व छात्र छात्राएं एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |