Patrakar Priyanshi Chaturvedi
युवक गिरफ्तार, हज़ारों की शराब जब्त
कटनी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हज़ारों रुपए की देशी शराब ज़ब्त हुई है। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे की नेतृत्व में एनकेजे पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक गुबराधरी के मुर्गी पोल्ट्री फार्म के पीछे बने कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ है और अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवक के पास से करीब उन्तीस हज़ार की शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |