Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजस्थान साहित्य अकादमी ने दिया यह सम्मान
भोपाल के प्रसिद्ध लेखक पीयूष बबेले को प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया पीयूष बबेले को यह सम्मान उनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य के लिए प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया प्रसिद्ध लेखक पीयूष बबेले को यह सम्मान पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी और जवाहर कला केन्द्र की तरफ से दिया गया है उनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य काफी लोकप्रिय हुई जिसके कारण उन्हें यह सम्मान मिला है लेखक पीयूष बबेले ने सम्मान मिलने पर आभार जताया और कहा की देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा की जरूरत है इसके अलावा अकादमी की ओर से बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान देने के लिए 16 अन्य पुरस्कारों का वितरण कर 9 सम्मान भी प्रदान किए गए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |