Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लड़कियों के फोटो के साथ करता था छेड़छाड़
देवास में एक युवक लड़कियों की तस्वीरीं के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवास के बरोटा क्षेत्र का है। आरोपी युवक लड़कियों के फोटो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के खिलाफ चालीस युवतियों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर करवाई शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी अभिषेक नापाखेड़ी बरोठा का निवासी है। जो पच्चीस इंस्टाग्राम आईडी चलाता था। मामले में आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। देवास से विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि आरोपी युवक महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा था। जिन युवतियों ने शिकायत दर्ज करवाई वो हिम्मत वाली लड़कियां है। देवास में महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |