Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भूमिपूजन करने गई थी विधायक साहू
आरोपी ने पीछे से आकर चाकू मारी,कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर एक शराबी ने जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में विधायक के हाथ में चोट लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया कांग्रेस विधायक छन्नी साहू जोधरा गांव में भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं कार्यक्रम स्थल पर आसपास के गांव से आए लोगों की भीड़ जमा थी इसी दौरान भीड़ में से आरोपी ने पीछे से आकर विधायक पर हमला कर दिया जिससे उनकी कलाई में चोट आई हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वही विधायक पर हुए हमले के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |