Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर लोग नौकरियां पा रहे हैं
मध्य प्रदेश घोटालों का प्रदेश बन चुका है यह हम नहीं कह रहे बल्कि निशक्तजन एवं सामाजिक न्याय भोपाल के कमिश्नर खुद कह रहे हैं जी हाँ निशक्तजन एवं सामाजिक न्याय भोपाल कमिश्नर संदीप रजक ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है कई लोगों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरियां हासिल की है। निशक्तजन एवं सामाजिक न्याय भोपाल के कमिश्नर संदीप रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई शिक्षकों की भर्ती में कई ऐसे लोग सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की है कमिश्नर संदीप रजक ने बताया कि इस तरह के मामले एक-दो नहीं बल्कि 80 हैं प्रदेश के सभी जिलों में फर्जीबाड़े की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |