Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग
अंसल ग्नीन वैली में पीड़ित परिवारों के साथ हुई मारपीट के मामले को पांच महीने बीत चुके हैं। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दे चुका है। लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। देहरादून के अंसल ग्रीन वैली में पीड़ित परिवार ने यूकेडी के शिव प्रसाद सेमवाल के साथ रैली निकाल कर चौकी इंचार्ज को दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा। पीड़ित विगत 5 महीने से दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहें हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आपको बता दे कि अंसल ग्रीन वैली में सोसायटी के सचिव प्रवीण भारद्वाज के घर में घुसकर मारपीट हुई थी। मारपीट का आरोप बीजेपी के पार्षदों पर है। सोसायटी सचिव ने कहा कि अगर दोषी पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |