Dakhal News
78 लाख 89 हजार से बनेगी सड़क
भांडेर में राजनैतिक उठापटक के बीच विकास के काम भी चल रहे हैं अब यहाँ सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया भांडेर के पशु अस्पताल से पथनवाली माता मन्दिर तक 78 लाख 89 हजार की लागत से 500 मीटर लंबी व 16 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने पशु अस्पताल के पास वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि विधान से सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि सड़क में डिवाइडर बनाकर लाइटें लगाई जाएगी जिससे लोगों को सुविधा होगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |