Dakhal News
खाद्य विभाग ने निरीक्षण कर फैक्ट्री को किया सील
खाद्य विभाग टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही शिवाक्ष बर्फ फैक्ट्री का निरिक्षण किया | टीम ने फैक्ट्री से गुणवत्ताहीन सेक्रीन के साथ कुल्फी में मिलाने वाला घटिया क्वालिटी का रंग जब्त किया | खाद्य विभाग के अधिकारीयों ने फैक्ट्री को सील कर दिया | यह शिवाक्ष बर्फ फैक्ट्री डिंडोरी के साकेत नगर में संचालित हो रही थी | खाद्य विभाग की टीम ने जब वहां मौजूद कर्मचारियों से फैक्ट्री मालिक के बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने यह कहते पल्ला झाड़ लिया की उन्हें फैक्ट्री मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है | टीम ने फैक्ट्री से गुणवत्ताहीन सेक्रीन के साथ घटिया क्वालिटी का कुल्फी बनाने वाला रंग जब्त किया | वही बर्फ फैक्ट्री संचालन के कोई भी आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिले | जिसके बाद खाद्य विभाग टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया | खाद्य विभाग अधिकारी प्रतिभा सिंह तेकाम ने बताया की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |