Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कलेक्टर और एसपी नाव से पहुंचे जेल
हरदा जेल में बंद 229 कैदियों की जान पर उस समय बन आयी जब अचानक बारिश का पानी जेल में घुस गया और बैरकों में पहुँच गया | जेल के कुल दो बैरेक ऐसे थे जो पानी में डूबने से बच गए थे | सभी कैदियों को इन दो बैरेक में शिफ्ट किया गया | मौके का जायजा लेने कलेक्टर और एसपी को भी जेल तक नाव से पहुंचना पड़ा |
पिछले 24 घंटों हरदा में जोरदार बारिश हुई | बारिश का पानी इंदौर-हरदा रोड पर बने जिला जेल में घुस गया | भारी बारिश के चलते सुकनी नदी पूरे उफान पर है और नदी का पानी हरदा जेल में घुस गया | दो बैरकों को छोड़ दें तो पूरे जेल में पानी भर गया है | एहतियातन सभी कैदियों को इन्हीं दो बैरकों में रखा गया है | जेल में पानी घुसने की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया | खुद कलेक्टर एस विश्वाथन और एसपी भगवंत सिंह नाव में सवार होकर जेल तक पहुंचे और हालात का जायजा लिया |
कलेक्टर एस विश्वानाथन ने बताया कि, "बीती रात हुई तेज बारिश के चलते सुकनी नदी के किनारे बने जिला जेल में बारिश का पानी घुस गया था | फिलहाल जलस्तर घट रहा है | जेल में कुल 229 कैदी हैं | जिन्हें उन दो बैरकों में रखा गया है | जहां पानी नहीं भरा है | कैदियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई है | कैदियों के अलावा जेल अफसरों और कर्मचारियों के परिवार भी जेल परिसर में हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |