Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बाल बाल बची महिला अफसर
नरसिंगपुर में लोक अभियोजन कार्यालय का पिलर कार पर गिरने से कार चकनाचूर हो गई गनीमत रही की हादसे के वक़्त कार में कोई नहीं था | पिलर गिरने से बिल्डिंग निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है |
नरसिंहपुर के जिला लोक अभियोजन कार्यालय में बड़ा हादसा हो गया | महिला अफसर जैसे ही कार से उतरकर दफ्तर में घुसी, तभी पिलर कार पर गिर गया | सहायक जिला अभियोजन अधिकारी संगीता दुबे एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई | पिलर गिरने की वजह से उनकी कार चकनाचूर हो गई इस हादसे के बाद बिल्डिंग निर्माण को लेकर भी सवाल खड़े किये जा रहे | आशंका जताई जा रही है की बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |