Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के श्रम आयुक्त ने मजीठिया वेज लागू करने के लिए नई दुनिया प्रबंधन को नोटिस किया है.
नोटिस के साथ उन कर्मचारियों की सूची भी संलग्न की है जिन्होंने मजीठिया वेज का क्लेम किया है. नोटिस में श्रम आयुक्त ने कहा है की क्लेम करने वाले कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में क्लेम की राशि जमा कर 2 मई 17 को उनके कार्यालय को बैंक स्लीप सहित दस्तावेज प्रस्तुत करें.
छत्तीसगढ़ श्रम आयुक्त की इस कार्रवाई से जहां नई दुनिया प्रबंधन सकते में है , वहीं कर्मचारियों में हर्ष है. लगभग छह सात माह से मजीठिया वेज के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को सफलता मिली है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |