Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल में एमपी नगर पुलिस ने एक रीजनल न्यूज चैनल साधना के तत्कालीन डायरेक्टर्स के खिलाफ सात लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि ओल्ड पलासिया इंदौर निवासी घनश्याम पटेल ने शिकायत की है कि चैनल के डायरेक्टर राकेश गुप्ता, भाग्यश्री तिवारी, मनीकिशोर तिवारी, संदीप कुमार पांडे, उपासना पांडे, विनोद राय, मोनिका जैन ने उन्हें इंदौर और उज्जैन संभाग का ब्यूरो चीफ बनाने के एवज में सात लाख रुपए लिए थे। लेकिन उन्होंने शर्तें पूरी नहीं की।
इस मामले की जांच के बाद एमपी नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |