Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ के साथ 10 साल तक रहने के बाद एडिटर इन चीफ पद से इस्तीफा देने वाले अर्नब गोस्वामी ने खुद का चैनल लाने की जो घोषणा की थी, वह अब मूर्त रूप लेने लगा है। चैनल के नाम की घोषणा कर दी है। चैनल का नाम ‘रिपब्लिक’ होगा. अरनब गोस्वामी के नए वेंचर का नाम होगा Republic जो यूपी चुनाव से पहले लांच हो जाएगा। चर्चा है कि रिपब्लिक चैनल की लांचिंग रिपब्लिक डे के दिन की जाएगी। ज्ञात हो कि टाइम्स नाऊ छोड़ने के पूरे एक महीने बाद अरनब गोस्वामी ने अपने नए वेंचर के नाम की घोषणा की है।
अरनब का नया चैनल 2017 की पहली तिमाही में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा। अरनब गोस्वामी इस लिए भी जाने जाते हैं कि टाइम्स नाऊ पर उनके प्राइम टाइम डिबेट शो ‘The News Hour’ के कारण उस समय चैनल की 60 फीसदी कमाई सिर्फ इसी शो से होने लगी थी। अरनब के इस कार्यक्रम को सभी चैनलों से ज्यादा दर्शक मिलने लगे थे और इसका विज्ञापन रेट भी सबसे ज्यादा था। [भड़ास फॉर मीडिया से ]
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |