Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजनाथ सिंह ने किया सम्मान
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर काे छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में ‘माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2015’ से विभूषित किया गया। राज्योत्सव के समापन मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और छग के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह पुरस्कार दिया।
श्रीधर को यह सम्मान रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा के लिए समर्पित भाव से किए गए कार्यों के लिए दिया गया। छग सरकार का यह सर्वोच्च सम्मान है, जिसमें ढाई लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। यहां बता दें कि 2012 में भारत सरकार श्रीधर को पद्मश्री से तथा 2014 में भारतेंदू हरीशचंद्र पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। मप्र सरकार ने 2015 में उन्हें महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान दिया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |