Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PMJA) की हाल ही में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं सांध्य दैनिक 6PM के संपादक महेश दीक्षित को सर्वसम्मति से PMJA का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन का ऐलान PMJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज भारतीय ने किया। श्री दीक्षित मप्र का नया अध्यक्ष नियुक्त होने तक PMJA के राष्ट्रीय दायित्व के साथ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष का दायित्व भी संभालेंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी-सर्वश्री-सिबा नारायण पात्रे(उडीसा), ओमप्रकाश शर्मा जयपुर (राजस्थान), अरूण कुमार साहू(छत्तीसगढ) और इरशाद अशरफी पूना(महाराष्ट्र) मौजूद थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |