Dakhal News
दिल्ली में पिछले 10 से 15 दिनों से छात्र संगठनों और युवाओं के प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। दीपके ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को भी हिरासत में लिया गया, जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल तथा पिनराई विजयन जैसे पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं।
अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद रेलवे सेवाएं बंद की गईं, जबकि दिल्ली में मेट्रो सेवाओं और कई स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों को बुलाया गया। दीपके ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की तुलना भारत-पाकिस्तान सीमा जैसी स्थिति से करते हुए सवाल उठाया कि आखिर एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए इतने बड़े स्तर पर इंतजाम क्यों किए जा रहे हैं। उन्होंने तिरंगा फहराने को लेकर कानून के उल्लंघन संबंधी कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए।
दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि ज्ञानेश कुमार को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है और क्या वे चुनाव में प्रधानमंत्री की मदद कर रहे हैं। हालांकि, ये सवाल और आरोप दीपके की ओर से लगाए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य लोगों की मौजूदगी में हंगामा होने की बात भी सामने आई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |