Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि को बड़ी सौगात देते हुए वर्चुअली रूप से पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कर दिया है। यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच नियमित रूप से चलेगी। वही वन्दे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विधायक आदेश चौहान सहित साधु संत शामिल हुए। वन्दे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की उत्तराखंड जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है। वो बहुत सराहनीय है। यह इस देवभूमि की पहचान को संरक्षित करने के लिए भी अहम है। देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा। वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को लेकर कहा की देवभूमि को पहली वंदे भारत ट्रेन देनें के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। आगे भी डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का चहुँमुखी विकास होगा। इस कार्यक्रम में शामिल योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा की देवभूमि को वंदे भारत ट्रेन देकर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सौगात दी है। भारत जिस गति और प्रगति से आगे बढ़ रहा है। वह गौरव की बात है। वही स्थानीय विधायक ने कहा की देवभूमि को अनमोल उपहार देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद। आगे भी देवभूमि का विकास होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |