Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शर्मा ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
विधानसभा चुनाव की तैयारी और व्यापक रणनीति बनाने को लेकर कटनी भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे। वीडी शर्मा ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं से बातचीत की वीडी शर्मा ने कहा की कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर यह जिला कार्यसमिति बैठक रखी गई। इस बैठक में चुनाव की रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। वीडी शर्मा ने कहा की आगामी 30 मई से लेकर 30 जून तक केंद्र में भाजपा की सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |