Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल
सिंगरौली महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस महोत्सव में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसी के तहत तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर अरुण कुमार परमार होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सिंगरौली जिले में 24 मई से आयोजित होने जा रहे सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस के मद्देनजर कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। महोत्सव का ये कार्यक्रम चुन कुमारी स्टेडियम में होगा। वहीं इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसका जायजा लेने कलेक्टर अरुण कुमार परमार पहुंचे और तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |