Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सम्मेलन में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
इलाज के लिए आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति भारतीय चिकित्सा के क्षेत्र में प्राचीनतम उपचारों में से एक है | लेकिन अपना वैभव खो रही इन प्राचीन पद्धतियों को सहेजने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है | इसी के तहत राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन होम्योकॉन- 2023 का आयोजन किया गया | जिसका शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया | देहरादून के दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन के तहत ‘होम्योकॉन- 2023’ का आयोजन किया गया | जिसका शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया | इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने होम्योपैथी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉन्च किया | इसके साथ ही होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण ही आज योग, आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति समेत तमाम प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियां अपना विलुप्त होता वैभव पुनः प्राप्त कर रही हैं | केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने होम्योपैथी और आयुष को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है | उन्होंने कहा कि होम्योपैथी गंभीर रोगों के निदान का एक कारगर उपाय है | देवभूमि उत्तराखंड आयुष की प्रेरक रही है | और होम्योपैथी हमारी परंपरागत चिकित्सा पद्धति रही है | उन्होंने कहा कि आयुष और योग के क्षेत्र में भी भारत की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान है | इसलिए इनको हमें अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |