Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संस्था ने बताया जैविक खेती करने से कैसे होगा लाभ
आज के समय में अधिक मुनाफे के चक्कर में किसान जहां रासायनिक खादों का जमकर उपयोग कर रहें हैं | जिससे गंभीर बीमारियों फैल रही है | इस कड़ी में प्राकृतिक कृषि विकास संस्था किसानों को जागरूक कर खेतों में रासायनिक खादों का उपयोग ना करने और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का अभियान चला रही है | डोईवाला में प्राकृतिक कृषि विकास संस्था किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जागरूक कर रही है | संस्था ने किसानों से कहा कि जैविक खेती में कुछ परेशानियां आती हैं | लेकिन जैविक खेती से तैयार उत्पाद की बाजार में काफी मांग है और हमारा उद्देश्य है कि बिना रासायनिक खादों के तैयार सब्जी और अनाज लोगों को मिल सके | जिससे रासायनिक खादों के उपयोग से बढ़ रही बीमारियों में कमी लाई जा सके
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |