Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ट्रैक्टर से लटकाकर SI को कई किलोमीटर घसीटा
पुलिस पर हमले का एक बड़ा मामला सामने आया है | जिसमें रेत माफियाओं ने SI को ट्रैक्टर से लटकाकर कई किलोमीटर तक घसीटा | गनीमत रही की SI की जान बच गई | पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है | सिंगरौली पुलिस को खबर मिली थी की रेत माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है | सूचना के आधार पर SI प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की तभी उनमें से ही एक ट्रैक्टर चालक प्रवेश गुर्जर ने SI पर ट्रैक्टर चला दिया और उनको कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया | गनीमत रही की SI की जान बच गई | वही इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी प्रवेश गुर्जर, लाला गुर्जर सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |