Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हरिद्वार में साधु संतों ने दिया मोदी को आशीर्वाद
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को आम जनता के साथ साथ साधू संतो ने भी सुना | इस मौके पर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश की सास्कृतिक धार्मिक स्थलो की आत्मा का उन्नयन हुआ है और भारत फिर विश्व गुरु बनने की तैयारी में है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात को हरिद्वार के सभी कार्यालयों, आईटीआई समेत ग्राम सभाओं में भी सुना गया | जिसके लिए सभी जगहों पर व्यवस्थाएं की गई | इसके अलावा इस कार्यक्रम में साधु संत ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सभी भारतवासियों का आज मेला है | मन की बात का 100 एपिसोड जो विश्व रिर्कोड बन रहा है | उस विश्व रिर्काड में अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी को आर्शीवाद देने और उनकी बात सुनने के लिए जो संतगण इस कार्यक्रम में शामिल हुए है | मै उनका आभारी हूं | सभी का आर्शीवाद पीएम मोदी के साथ है | मोदी ने भारत की उन्नयन की दिशा में कार्य किया | मोदी जी के नेतृत्व में देश की सास्कृतिक धार्मिक स्थलो की आत्मा का उन्नयन हुआ है और भारत फिर विश्व गुरु बनने की तैयारी में है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |