Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया फंड हड़पने का आरोप
सिंगरौली में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के उपयोग को जानने के लिए | सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी | जिसकी ठीक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा के नेताओं पर जिले के विकास का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है | सिंगरौली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड को लेकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी माँगी थी कि जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड कितना आ रहा है और किस-किस मद में खर्च हो रहा है | ठीक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने कहा सिंगरौली को सिंगापुर बनाने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री जिले की 75 प्रतिशत राशि अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं | इसके साथ ही प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार डेढ़ वर्ष थी और उस समय सिंगरौली जिले में बहुत अधिक काम हुआ था | लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तब से चितरंगी से लेकर बगदरा तक का विकास कार्य रुका हुआ है | वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने कहा कि सूचना के अधिकार नियम के तहत जानकारी जिस रूप में होगी उसी के तहत दी जाएगी | प्रशासन की तरफ से किसी भी जानकारी को बनाकर देने का प्रावधान नहीं है | यदि फिर भी जानकारी से कोई असंतुष्ट है तो अपील करने का भी अधिकार है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |