Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हत्या के केस में किया था आरोपी का पर्दाफाश
अपने कार्य को सच्ची निष्ठा से करने वाले और देश सेवा के लिए वचनों को निभाने वाले पुलिस ऑफिसर्स का सम्मान किया गया | इन पुलिस ऑफिसर्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने मोरवा थाना प्रभारी को सम्मानित किया | कुरैशी ने गृह मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त वर्ष 2021 के अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृह मंत्री मेडल एवं प्रमाण पत्र निरीक्षक यू पी सिंह को देकर सम्मानित किया | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, सीएसपी विन्घ्यनगर देवेश कुमार समेत जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे | दरअसल 2018 में पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देशन में अम्लोरी बस्ती में मासूम 8 साल की बच्ची की हत्या के मामले में निरीक्षक यू पी सिंह ने हत्यारिन नानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था | बता दे हत्यारिन ने बच्ची को मार कर कुएं मे फेंक दिया था | जिस पर अदालत ने आजीवन कारावास का सजा सुनाते हुए जेल भेजा था | इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने में तत्कालीन एसपी के साथ- साथ टीआई यूपी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |