Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकायुक्त विभाग की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
सिंगरौली में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया इस भ्रष्ट पटवारी की शिकायत लोकायुक्त को मिली तो उसने ततकाल एक्शन लेते हुए पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ये वाकया सिंगरौली के खटाई गाँव का है जहां गाँव के ही निवासी सुरेश कुमार साहू ने लोकायुक्त से पटवारी पंकज पटेल की शिकायत की सुरेश कुमार ने अपनी शिकायत में कहा की भूमिहीन लोगों को शासकीय आवासीय भूमि का पट्टा देने के लिए पटवारी पंकज पटेल दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है सुरेश की शिकायत के बाद लोकायुक्त विभाग ने मामले की जांच की जांच के बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी के मकान पर पहुंची और रंगे हाथों उसे सुरेश से 5000 रूपए लेते पकड़ लिया पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |