Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गेट के बाहर खड़े रहे लेट पहुंचने वाले कर्मचारी
डिंडोरी में नगर परिषद कर्मचारियों की उस समय शामत आ गई जब कार्यालय में लेट पहुंचने के कारण उन्हें बाहर खड़ा रहना पड़ा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मार्को ने निर्धारित समय पर कार्यालय ना पहुंचने वाले कर्मचारियों को लेकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया जिसके चलते कार्यालय के कर्मचारी बाहर खड़े रहे डिंडोरी में शहपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मार्को ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया जिसके बाद निर्धारित समय पर कार्यालय ना पहुंचने वाले कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर खड़ा रहना पड़ा गौरतलब है कि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते जिसके चलते कार्यालय के कामकाज प्रभावित होते हैं जिससे नाराज़ कार्यपालन अधिकारी ने बुधवार को मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और कर्मचारी गेट के बाहर खड़े परेशान होते रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |