Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आबकारी विभाग ने नष्ट की देसी दारू
छतरपुर जिले के हरपालपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबूतरा जाति के डेरा पर कार्यवाही की और सैकड़ों लीटर देसी शराब को नष्ट करवाया ... इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है कलेक्टर संदीप जेआर और जिला आबकारी अधिकारी भीमराव वैद्य के निर्देश पर आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने पर एक फिर हरपालपुर के सरसेड़ गॉव में क्रेशरों के पास स्थित कबूतरा डेरा पर छापामारी की यहाँ पर ड्रमों और टंकी को ज़मीन के नीचे दबा कर 3 हजार लीटर महुआ लहान मिला जिसे नष्ट किया गया कार्यवाही के दौरान आबकारी टीम ने देसी शराब बनाने के तमाम सामानों को नष्ट और शराब भी जप्त की अबकारी उप निरीक्षक राजेंद्र बिलावर ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार रुपये है वहीं मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है अबकारी विभाग अवैध शराब खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चला रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |