Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक नारायण त्रिपाठी भी शामिल हुए
छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में भोपाल में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया संस्कृति बचाओ मंच ने यह कार्यक्रम किया जिसमें मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी शामिल हुए त्रिपाठी पहले ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाने वाले श्याम मानव पर बयानी हमला बोल चुके हैं और कोर्ट में जाने की बात कह चुके हैं भोपाल के मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पंडित शास्त्री के समर्थन में धर्म विरोधी लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि वे इन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें मंच के संयोजक तिवारी ने बताया कि मैहर विधायक त्रिपाठी ने दो दिन पहले आह्वान किया था कि सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें इसके चलते यहां भी हनुमान चालीसा का पाठ किया और सद्बुद्धि की कामना की हनुमान चालीसा पाठ के समय विधायक नारायण त्रिपाठी भी मौजूद रहे और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |