Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा के लिए गांव जाकर सहयोग करें
लंपी वायरस ने राजस्थान में कोहराम मचाने के बाद मध्यप्रदेश में भी एंट्री कर ली है जिसको लेकर सरकार ने प्रशासन को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं वहीं अब लंपी वायरस से गोवंश को बचाने के लिए बीजेपी किसान मोर्चा भी मैदान में उतर आया है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की पहल के बाद किसान मोर्चा समेत बीजेपी कार्यकर्ता गौ वंश का वैक्सीनेशन करवा रहे है।
गायों की रक्षा के लिए सरकार के साथ अब बीजेपी के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आये है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लंपि वायरस को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लंपी वायरस से गोवंश को बचाने के लिए फ्री वैक्सीनेशन करवा रही है सभी बीजेपी कार्यकर्ता, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा के लिए गांव-गांव जाकर सहयोग करें खंडवा प्रवास के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गणेश गौशाला जाकर गौ माता का पूजन कियाअब तक गणेश गौशाला में 450 गायों का वैक्सीनेशन हो चुका है गौशाला के लोग गांव गांव जाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |