Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मॉडल स्कूल में बुधवार सुबह बच्चों की क्लास ली। मुख्यमंत्री ने टीचर बनके इस दौरान स्कूल के बच्चों को तिरंगा के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने के तमाम नियमों की जानकारी दी। सीएम ने कहा तिरंगा झंडा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और भारत का गौरव है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों से बोले कि अपने खून पसीने की कमाई से ध्वज को फहराएंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि हमारा देश भारत बहुत प्राचीन देश है। 5 हजार साल से भी ज्यादा हमारे भारत का इतिहास है। दुनिया को ज्ञान का प्रकाश भारत ने दिया। सीएम ने कहा कि अंग्रेज हाथ में सिर्फ तराजू लेकर आए थे। फिर फूट डालो राजनीति करो की नीति अपनाई। मध्य प्रदेश में भी कितने क्रांतिकारी हुए। राजा शंकर शाह, टंट्या मामा। और ऐसे कई क्रांतिकारियों को जेलों में जाना पड़ा। प्रदेश के भाभरा में चंद्रशेकर आजाद का जन्म हुआ। जिसके बाद आज़ाद हिंद फौज खड़ी की गई। सब जगह नेताजी सुभाष बोस ने झंडा फहराया। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया। ये लड़ायी सब एक ध्वज को लेकर लड़े है। आजादी की लड़ायी में भारत का ध्वज होना चाहिए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |