Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल ,लोग परेशान
सीहोर में पार्वती नदी पर बने पुल को अभी तेरह माह ही हुए हैं लेकिन पुल की स्थिति ठीक नहीं है पुल क्षतिग्रस्त होने लगा है जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है इस घटिया निर्माण से ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है सिद्दीकगंज में पार्वती नदी में बना 60 मीटर लंबा पार्वती पुल एक साल पहले बनकर तैयार हुआ था लेकिन यह पुल तेरह माह भी अच्छी स्थिति में नहीं चल पाया और अब यह क्षतिग्रस्त हो गया है ठेकेदार की लापरवाही और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण लाखों रुपए का पुल अब चलने लायक नहीं बचा है पार्वती नदी का ये पुल जगह-जगह से जर्जर हो रहा है लेकिन न तो निर्माण एजेंसी और न ही जिम्मेदार इस पर ध्यान दे रहे हैं यह पुल घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है आपको बता दें इस पुल के जरिये 100 से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |