Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन। सेवाधाम में मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा हैं, वहीं अचानक बीमार होने की बात भी चिकित्सा जगत को चौंका रही है। बुधवार को फिर एक किशोर की तबियत नाश्ता करते समय हुई और उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए सागर भेजा गया।
भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक के अनुसार सेवाधाम के इंदौर और उज्जैन में भर्ती कुल 6 निराश्रितों की अभी तक मौत हो चुकी है। इंदौर में मृत तीन निराश्रितों की केस डायरी भी उज्जैन आ गई है। पुलिस को विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि आगे की पुलिस कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों का कहना है कि आंतों में संक्रमण मिला और ह्दय में रक्त जम गया। हालांकि इनकी भी विसरा रिपोर्ट ही सारे तथ्यों का सार रहेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |