Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आयुष्मान खुराना की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म
Bala Box Office Collection में 100 करोड़ से सिर्फ थोड़ी सी दूरी
फिल्म Bala का दस दिन का सफर पूरा हुआ है। बीते तीन दिन से फिल्म को कमाई करने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। नई फिल्म 'मरजावां' की रिलीज के बाद इसकी कमाई में तीखी गिरावट आई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' ने तीन दिन में लगभग 24 करोड़ की कमाई कर ली है इससे Bala पर असर है। Bala का यह दूसरा वीकेंड था और इसने बीते तीन दिनों में लगभग 15 करोड़ रुपए कमाए हैं। वैसे यह तय है कि 100 करोड़ इसी हफ्ते इसकी जेब में आ जाएंगे।
मल्टीप्लेक्सेस में इसे देखने वाले खूब हैं। बीते शुक्रवार को इसे 3.76 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। शनिवार को इसे 6.73 करोड़ रुपए हासिल हुए, यानी कमाई लगभग दोगुना बढ़ गई। संडे को भी यह कमाई और ऊंची हुई, इसकी जेब में 8.01 करोड़ रुपए आ गए।
इस कमाई के बाद कुल जमा रकम 90.74 करोड़ रुपए हो गई है। अगर सोमवार से यह तीन करोड़ भी कमाती है, तो आने वाले तीन-चार दिनों में यह 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
बता दें कि यह आयुष्मान खुराना की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी। यामी गौतम की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी और भूमि पेडनेकर की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी।
आयुष्मान खुराना तो इसी साल तीन हिट फिल्में दे चुके हैं। Bala में आयुष्मान खुराना के काम की खासी तारीफ है। भूमि के लुक को पसंद किया जा रहा है और यामी के एक्टिंग को भी बढ़िया बताया जा रहा है। अमर कौशिक ने भी लगातार दूसरी हिट डिलीवर की है। इस निर्देशक ने ही STREE जैसी शानदार कॉमेडी फिल्म बनाई थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |