Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार गिरने से वाहन चालक को आई चोट
हरदा जिले के ग्राम कुकरावद में एक कार अनियंत्रित हो कर मटकुल नदी में जा गिरी इस हादसे में कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया है | हादसे के वक्त कार में सिर्फ कार चालक ही था |
कुकरावद स्थिति मटकुल नदी के पुल से अचानक एक कार नीचे गिर गई गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ कार में चालक के अलावा कोई नही था | चालक को मामूली चोट आई है | बारिश के दिनो में पानी पुल के ऊपर आ जाता है और जब नदी का पानी कम होता है तो पुल के ऊपर किचड़ जमा हो गया है | जिसकी वजह से कार स्लिप हो कर नदी में जा गिरी नदी के पुल की हाइट कम होने और रैलिंग ना होने की वजह से इस पुल पर रोजाना इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं | वही सरपंच बलराम पाटिल ने बताया गया कि पुल की हाइट बढ़ाने व रैलिंग लगाने के लिए अधिकारियों को अवगत करा चुके है | पर आज तक अधिकारियो के कानों पर जूं तक नही रेंगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |