Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नकली किन्नर को किया पुलिस के हवाले
असली और नकली किन्नरों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है | महू में जब असली किन्नरों को नकली किन्नर मिला तो उसकी अच्छे से खबर ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया |
महू के किशनगंज इलाके में जब असली किन्नर बाजार में निकले तो उन्हें एक नकली किन्नर लोगों से पैसे मांगता दिखा इसके बाद असली किन्नर वहीं उतर गए | असली किन्नरों को देख नकली का पसीना छूट गया | फिर किन्नरों ने उसकी जमकर पिटाई की और पकड़कर पुलिस के पास ले गए |
किन्नरों द्वारा विवाद का यहां पहला मामला नहीं है | कुछ दिनों पहले भी यहीं रेखा बाई नाम की एक किन्नर की दूसरे गुट के किन्नरों ने पिटाई कर दी थी महू में यह विवाद काफी समय से हो रहा है | जब असली किन्नरों ने नकली को पकड़ा तो बाजार में भीड़ जमा हो गई | इसके बाद नकली की धुनाई करने के बाद असली किन्नर उसे कार में ही बैठाकर ले गए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |