Patrakar Priyanshi Chaturvedi
40 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
भोपाल के आनंदनगर कोकता में लेबर यूनियन सेवा समिति ने निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया | इस सम्मलेन में 40 जोड़ों को पूरे विधिविधान के साथ परिणय सूत्र में बांधा गया | विवाह सम्मलेन में वर वधू के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी मौजूद रहे |
लेबर यूनियन समिति के तत्वाधान में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया गया आयोजन में 40 जोड़ों को विधि पूर्वक परिणय सूत्र में बंधा गया | आयोजनकर्ता समितियों ने गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया | गर्मी होने के बावजूद आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | यूनियन के अध्यक्ष अमरीश राय ने बताया की यह सातवां सामूहिक विवाह सम्मलेन उनके द्वारा कराया गया है | इससे पहले भी उन्होंने सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित किये है |
विवाह सम्मलेन आयोजन का मुख्या उद्देश्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटे , बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है | विवाह सम्मलेन में आये संत और गरुओं ने नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य के लिए मंगल कामना की विवाह के बंधन में बधने आये जोड़ों में शादी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |