Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्व और खनिज के साथ ऊर्जा विभाग की भी कमान संभाल सकते हैं। वहीं, गृह विभाग ताम्रध्वज साहू और वित्त की कमान टीएस सिंहदेव को मिल सकता है। राज्य की नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे को लेकर तैयार प्रस्ताव के अनुसार पीडब्ल्यूडी रविंद्र चौबे को दिया जा सकता है। विभाग फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने हर एक मंत्री से विभाग को लेकर उनकी पसंद पूछी है।
उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मंत्रियों की पसंद पूछने के साथ ही उनको दिए जाने वाले विभाग की एक संभावित सूची भी तैयार की गई थी। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सरकार में भी उच्च और स्कूल शिक्षा अलग- अलग मंत्रियों देने का प्रस्ताव है।
उच्च शिक्षा मंत्री के पास ही तकनीकी शिक्षा की भी जिम्मेदारी रहेगी। बस्तर से एकमात्र मंत्री बनाए गए कवासी लखमा को वन के साथ आदिम जाति कल्याण विभाग दिया जा सकता है। वहीं, सबसे युवा मंत्री उमेश पटेल के लिए खेल एवं युवा कल्याण तथा एक मात्र महिला मंत्री अनिला भेंड़िया को महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग दिया जा सकता है।
विभाग बंटवारे का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - राजस्व, खनिज, ऊर्जा,
टीएस सिंहदेव - वित्त, स्वास्थ्य ,ताम्रध्वज साहू - गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,रविंद्र चौबे - पीडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य- विधि ,मो. अकबर - उच्च शिक्षा, अल्प संख्यक विकास,डॉ. प्रेम साय टेकाम - कृषि, जल संसाधन,कवासी लखमा - वन आदिमजाति कल्याण,डॉ. शिवकुमार डहरिया - खाद्य नागरिक आपूर्ति ,उमेश पटेल ,स्कूल - शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण ,अनिला भेड़िया - महिला एंव बाल विकास ,गुस्र् रूद्र कुमार - संस्कृति पर्यटन,जयसिंह अग्रवाल - श्रम।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |