Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजस्थान के स्कूलों में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी फिल्मों को दिखाया जाएगा।
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत राजस्थान के स्कूलों में संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी दिखाई जाएगी।
राजस्थान में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों को तय करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने यह सुझाव दिया है। समिति ने तीन फिल्मों का प्रदर्शन स्कूलों में करने की बात कही है, इनमें 'गांधी कथा', 'महात्मा' और 'लगे रहे मुन्ना भाई' शामिल है। इन फिल्मों के जरिए बच्चों को गांधी के जीवन और उनकी श्क्षिाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा गांधी भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' को स्कूल प्रार्थना में शामिल किया जाएगा और हर रोज प्रार्थना सभा में इसे भी गाया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |